गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

विधायक विनय वर्मा ने श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में किया सत्संग भवन का शिलान्यास

शोहरतगढ/सिद्धार्थनगर। कस्बा के श्री राम जानकी मंदिर परिसर में 25 लख रुपए की लागत से बनने वाले सत्संग भवन का शिलान्यास सोमवार को विधायक विनय वर्मा ने अपने पत्नी बबिता वर्मा के साथ किया। विधायक ने कहा कि मंदिर परिसर में सत्संग भवन के बनने से श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। आने वाले दिनों में मंदिर व मंदिर परिसर के जीर्णाेद्धार के लिए और भी धनराशि उपलब्ध कराने का प्रयास होगा। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास लगातार जारी है। शिलान्यास कार्यक्रम को शिवपति पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह, राममिलन त्रिपाठी, रवि अग्रवाल आदि लोगों ने भी संबोधित किया। विधायक ने नगर वासियों के साथ मंदिर परिसर में होली भी खेली और नगर वासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान रामसेवक गुप्ता, सतीश मित्तल, मनोज गुप्ता, शैलेंद्र कौशल, जयप्रकाश वर्मा, किशोरी लाल, नंदू प्रसाद गौंड आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!