उत्तर प्रदेशबस्ती
रुधौली थाना क्षेत्र में दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ किया गया फ्लैग मार्च

रुधौली। पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदनके आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी रूधौली स्वर्णिमा सिंह के कुशल नेतृत्व में व प्रभारी निरीक्षक थाना रूधौली विजय कुमार मय पुलिस बल के द्वारा आज चिन्हित हॉटस्पॉट, संवेदनशील एरिया, मिश्रित आबादी के अंतर्गत कस्बा रूधौली, नसीबगंज, चौराहा, विशुनपुरवा, दसिया, मझौवा बैकुंठ, पड़रिया चेत सिंह, कस्बा हनुमानगंज, रायनगर आदि में एंटी राइड उपकरण के साथ जनता में सुरक्षा कि भावना बनाए रखने हेतु व अराजक तत्वों/उपद्रवियों में भय का माहौल बनाने हेतु फ्लैग मार्च किया गया। साथ ही लोगों को त्यौहार शांति पूर्वक मनाने हेतु अपील किया गया।



