60 शीशी नेपाली शराब के साथ आबकारी अधिकारी के हत्थे चढ़ा युवक

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। जिले के थाना क्षेत्र ढेबरूआ में आबकारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार सिंह की अगुवाई में आबकारी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आबकारी निरीक्षक शोहरतगढ़ अमरेन्द्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ गस्त पर थे कि उन्हें ढेबरुआ चौराहे पर मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदवा बुजुर्ग में नेपाली शराब बेच रहा है। यदि पुलिस का संज्ञान ले तो वह व्यक्ति पकड़ा जा सकता है। इस सूचना का संज्ञान लेते हुए आबकारी निरीक्षक एवं उनकी टीम बरगदवा बुजुर्ग गांव से मुखबिर की सूचना पर 59 बर्षीय वीरेन्द्र पाण्डेय पुत्र स्व0 कला प्रसाद पाण्डेय को 60 शीशी नेपाली ब्राण्ड की मदिरा के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए आबकारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदवा बुजुर्ग से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की कार्रवाई की जा रही है।




