गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

श्री मद्भागवत कथा श्रवण से होता है मोक्ष की प्राप्ति

छावनी। छावनी कस्बे में चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा में अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास रवि शंकर शास्त्री जी महाराज ने कथा में चर्चा करते हुए कहा कि भागवत कथा की महिमा अपरम्पार है। श्रीमद भागवत कथा सुनने मात्र से मनुष्यों का कल्याण हो जाता है। भागवत कथा सुनने से मनुष्य तन तृप्त हो जाता है। कथा में कथा व्यास ने कहा कि श्री मद भागवत कथा सभी वेदों का सार है। भगवान के विभिन्न रूपों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने सदाचार के राह पर चलने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि झूठ बोलना पाप है इसका ज्ञान होने के बाद भी मनुष्यों को झूठ का सहारा प्रतिदिन लेना पड़ता है। इसका मतलब हमे अपना हानि लाभ देखकर झूठ बोलने की आदत सी पड़ गई है। मनुष्य हो या पशु सभी किसी तरह जीवन यापन कर लेते हैं। फिर मनुष्य का जीवन संतान वृद्धि, जीवन यापन तक सीमित नहीं होना चाहिए। जबकि मनुष्य के पास बुद्धि है, अपनी बुद्धिमता से समाज का कल्याण करना चाहिए। वही जानवरों के पास बुद्धि कम होती है। पर वो भी अपने परिवार का भरन पोषण किसी तरह कर ही लेते है। उन्होंने उपस्थित समुदाय को सदाचार का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि सदाचारी मनुष्यों से भगवान भी प्रेम करते हैं। भगवान ने विभिन्न युगों में अवतरित होकर सभी प्राणियों का कल्याण किया है कथा में मुख्य यजमान डॉ० महावीर पाण्डेय देवी, गिरजेश पाण्डेय,रमेश मोदनवाल ,रजनीश मिश्र,राहुल त्रिपाठी,राम सहाय कसौधन,राजेश तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!