गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

उसका बाजार। क्षेत्र के ग्राम केवटलिया में मंगलवार को संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा कथा स्थल से निकलकर उसका कस्बा के दुखी माझी घाट पर पहुंची। नदी घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन हुआ। कलश में जल भरकर श्रद्धालु वापस कथास्थल पर पहुंचे। कथावाचक पंडित सूर्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कथास्थल पर मुख्य यजमान कलावती पाण्डेय एवं राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय को वैदिक मंत्रोच्चार एवं शंखध्वनि के बीच पूजन कराया। 24 फरवरी तक चलने वाले कथा के दौरान प्रतिदिन झांकी निकाली जाएगी। कलश यात्रा में पंडित आकाश त्रिपाठी, गोविंद पाण्डेय, धनेश वर्मा, जवाहर लाल अग्रहरि, बालमुकुंद अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, अम्बरीष पाण्डेय, दीपू पाण्डेय, सन्नी पाण्डेय, आकाश पाण्डेय, मंटू पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, सतेंद्र पाण्डेय, सुप्रिया त्रिपाठी, रिशु पाण्डेय, पीयूष पाण्डेय, धीरेन्द्र पाण्डेय, वर्षा पाण्डेय, आरुषि पाण्डेय, आदित्य पाण्डेय, अभियांश, गोलू आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!