गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सभी अपने कार्यों का निर्वहन जिम्मेदारी से करें: डॉ संजीव दीक्षित

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। बृहस्पतिवार को तहसील टॉक्स फोर्स की बैठक उप जिला अधिकारी डॉ संजीव दीक्षित की अध्यक्षता में तहसील परिसर में आहूत की गई ।जिसमें सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई उपजिला अधिकारी द्वारा टीवी मुक्त अभियान ,टीकाकरण सत्र पर 100ः आंगनबाड़ी की उपलब्धता ,कोटेदारों का सहयोग विकास एवं पंचायती विभाग ,नगर पंचायत सहित सहयोग करने का निर्देश दिया गया साथ ही सहयोगात्मक पर्यवेक्षक निरंतर करते हुए टीकाकरण अभियान में पूर्ण सहयोग देने का निर्देश दिया ।बढ़नी चांफा, जलालपुर ,सिरसिया क्षेत्र की आंगनबाड़ियों को टीकाकरण में सहयोग करने हेतु सक्रिय करने का निर्देश बाल विकास परियोजना अधिकारी को दिया गया और यह भी निर्देशित किया गया की लापरवाहों को सूचीबद्ध कर उनको कार्यक्रम में रुचि लेने हेतु गंभीरता से आदेशित किया जाए ।वही यूनिसेफ बीएमसी शोएब अख्तर द्वारा विभिन्न विभागों का सहयोग एवं फीडबैक पर चर्चा करते हुए रिपोर्ट प्रेषित की गई ।बैठक में मुख्य रूप से अधीक्षक डॉक्टर विकास चौधरी, डॉक्टर शैलेंद्र मणि ओझा, खंड विकास अधिकारी कार्तिकेय मिश्रा, अधिशासी अधिकारी महेश श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज संजय कुमार मुख्य सेविका विमला पांडे डा हरिकेश यादव, सूर्यदेव सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ,हरिराम चौधरी, नुसरत फातिमा,आबिद अली आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!