आर.एल. शान्ति पब्लिक स्कूल वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को देखकर,हार्षित हुए अभिवावक
बाल मेला से बच्चो को आत्मानिर्भर बनाने की प्रेरणा मिलती- रोशन शुक्ल

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के चर्चित विद्यालय आर0 एल0 शान्ति पब्लिक स्कूल समिति श्रीनगर बाजार बलरामपुर में आज दिनांक 09/02/2025 को बाल मेला एवम् वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। और डब्बू मिश्रा उर्फ़ अनूप मिश्रा ने दीप प्रजालित किया और बाल मेला में बच्चों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया जिसे देखकर लोगों ने खूब तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी से तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी और श्याम मनोहर तिवारी मौजूद रहे। वित्त विहिन प्रबंधक संघ के जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार शुक्ला , व अन्य लोग अथिति के रूप में सम्मिलित हुए विद्यालय के प्रबंधक रोशन लाल शुक्ला ने माला पहनाकर सभी लोगों का स्वागत किया द्यकार्यक्रम के उपरांत बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने मनमोहक अंदाज में सभी का मन मोह लिया। संपूर्ण कार्यक्रम में और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।



