उत्तर प्रदेशबहराइच
अज्ञात व्यक्ति का सड़क किनारे पर मिला शव

प्रयागपुर। प्रयागपुर थाना अंतर्गत ग्राम नेजाभार बरगदही में एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क के किनारे पर पड़ा मिला। जब आसपास के लोगों ने शव को देखा तो तुरन्त ही पुलिस को सूचना दिया शव मिलने की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पहचान कराने की कार्यवाही करने के बाद पोस्ट मार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेज दिया। मिली जानकारी अनुसार व्यक्ति मनासिक रुप से विक्षिप्त था।




