मंदिर अर्चक पुरोहितो की बैठक व सहभोज

छावनी। हरैया क्षेत्र जैमनीपुर गांव में मंगलवार को मकर सांक्रत्रि पर मंदिर अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख एवं जिला अध्यक्ष हिंदू परिषद परिषद के यहां मकर संक्रांति पर मंदिर अर्चकों की बैठक तथासह भोज का आयोजन किया गया मंदिर अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख दिनेश मिश्रा ने बताया कि 27 अर्चक पुरोहितों की बैठक किया गया उनको प्रशिक्षण के साथ अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया तथा देर शाम सहभोज का कार्यक्रम हुआ इस मौके पर गौ रक्षक चौधरी राम बजरंग दल के जिला संयोजक प्रवीण सिंह ,विभाग सह अर्चक पुरोहित प्रमुख प्रदीप मिश्रा ,जिला विधि विभाग के संयोजक महेंद्र पांडेय, रामराज तिवारी ,जिला गौ रक्षा प्रमुख संतोष सिंह, जिला उपाध्यक्ष मयूर नारायण ,अनिल जी ,लवकुश शास्त्री महाराज ,संतोष गुप्ता, कुंदन कसौधन श्रवण कसौधन, संजीत सिंह, लाला पाठक अनिल पाठक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।




