गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब

श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक हनुमान चालीसा एवं मां दुर्गा जी की आरती पाठ में शामिल हुए श्रद्धालु

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर। मंगलवार को स्थानीय श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा एवं मां दुर्गा जी की आरती पाठ का आयोजन हिंदू समाज द्वारा किया गया। विगत 4 सप्ताह शुरू हुए इस हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिसमें हिंदू समाज के लोगों के साथ श्रीराम जानकी मंदिर समिति के पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रहती है।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पंडित राजेंद्र बाबा ने बताया कि श्रीराम की मंदिर परिसर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ कराया जाता है, जिसमें हिंदू समाज बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। जिसका उद्देश्य आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करना है तथा बच्चों के अंदर भक्तिभाव जागृत कर उन्हें धर्म और सनातन संस्कृति के प्रति संस्कारित करना है। उन्होंने यह भी बताया कि शाम 8 बजे से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाता है।इस दौरान प्रमुख रूप से चेयरमैन उमा अग्रवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, पंडित राजेंद्र बाबा, पंडित टिल्लू शर्मा, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्याम जायसवाल, रामसेवक गुप्ता, किशोरी लाल जी, राजेश अग्रहरि, जय प्रकाश वर्मा, मनोज कुमार गुप्ता, शिवशंकर उमर, राजकुमार मोदनवाल, राजेंद्र कुमार रुंगटा नीलू, राजेश अग्रहरि, बबलू गौड़, सुरेश कसौधन, मोहित बाबा, राजू मद्धेशिया, सौरभ गुप्ता, रामबृक्ष कन्नौजिया, शिवरतन कन्नौजिया, अभिलाष मिश्रा, राजू बाबा, सर्वेश कुमार खेतान, सतीश वर्मा, अवधेश कुमार आर्या, अनूप कसौधन, महेश कसौधन, मोनू कुमार, मनोज कुमार, दिनेश, कुश कुमार मोदनवाल, सोनू निगम, गोलू पासवान, नीलेश चौधरी, सिद्धार्थ वर्मा, श्रवण कुमार पटवा, कैलाश पटवा, श्रीराम पटवा, प्रधान विरेन्द्र प्रताप जायसवाल, बनवारी गुप्ता, लवकुश चौधरी, चन्द्रेश जायसवाल, मंटू जायसवाल, रोहित भारती, तौलेश्ववर मिश्रा, विंदेश्वरी निसाद, दिनेश मौर्या, मुकेश जायसवाल, प्रदीप चौधरी, राकेश जायसवाल राजू प्रजापति, सिनोद जायसवाल, राजू जायसवाल, केदारनाथ जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, गणेश मिश्रा, रवि यादव, अरविन्द वर्मा, हरिनारायण शुक्ल महावीर वर्मा, कोको अग्रहरि, बीरेंद्र गौड़, जितेंद्र कुमार कांदू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!