98000 बिजली का बिल आने से 10 माह से महिला परेशान

सिद्धार्थनगर। ग्राम बुढन्इया पकड़ी के रहने वाले राम भोगी का परिवार बिजली विभाग की लापरवाही से बहुत परेशान है। राम भोगी का कहना है कि उनका परिवार लगभग 10 महीने से बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को झेल रहा है। 6 महीने में 98000 का बिल आ गया है, जो कि बहुत ज्यादा है।राम भोगी ने बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों से शिकायत की है कि उनके बिजली के मीटर में कुछ कमी होने के कारण इस तरीके की दिक्कत आ रही है। बिजली विभाग का कोई कर्मचारी राम भोगी के घर पर जाकर मीटर चेक करता है और कहता है कि मीटर खराब है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण राम भोगी और उनका परिवार बहुत चिंतित है। इस मामले को लेकर राम भोगी ने सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी, डॉक्टर राजा गणपति आर के पास अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों के पास जाने के बाद उन्हें केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं दिख रहा है।




