सोनभद्र
भाजपा सपा अध्यक्ष के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है प्रदर्शन करने वालों पर हो कार्रवाई,, अविनाश कुशवाहा,, सोनभद्र

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने
शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूकने और उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग करने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा है कि भाजपा की नीति और नीयत दोनों में खोट है। इसलिए भाजपा देश में विभाजन की राजनीति को बढ़ावा देने के लिए सपा अध्यक्ष के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है। उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कहा कि प्रदर्शन में शामिल संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। यह आंदोलन सड़क से संसद तक होगा।
