गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

डुमरियागंज  : एसपी ने किया डुमरियागंज में अपराध समीक्षा बैठक

डुमरियागंज थाने में पहुंची पुलिस अधीक्षक, अपराध समीक्षा गोष्ठी कर दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
डुमरियागंज। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थाना डुमरियागंज पर सर्किल डुमरियागंज के थानों का अर्दली रुम/अपराध समीक्षा गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है जानकारी के मुताबिक प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा शनिवार की देर शाम को थाना डुमरियागंज पर सर्किल डुमरियांगज के थाना भवानीगंज, त्रिलोकपुर, पथरा बाजार व थाना डुमरियागंज का अर्दली रुम/अपराध समीक्षा गोष्ठी कर डुमरियागंज सर्किल की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की तथा क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, विवेचकगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । समीक्षा बैठक में विवेचनाओं के निस्तारण, पुराने मामलों के निस्तारण, जनशिकायत द्वारा प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिये गये। शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त, साइबर अपराध के रोकथाम सम्बन्धी प्रचार-प्रसार, साक्ष्य के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण एवं अभियुक्तों के प्रति वैधानिक कार्यवाही, निरोधात्मक कार्यवाही में गुण्डा अधिनियम, गैंगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही किये जाने आदि बिन्दुओं पर निर्देश दिया गया। उक्त गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी व डुमरियागंज सर्किल के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं डुमरियागंज सर्किल के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!