गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय बने नेता प्रतिपक्ष

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जिले के विधानसभा इटवा के सपा विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। आपको बता दें कि इनके अलावा महबूब अली को अधिष्ठाता मंडल बनाया गया साथ ही कमाल अख्तर को मुख्य सचेतक बनाया गया है और राकेश कुमार वर्मा को उप सचेतक बनाया गया है। माता प्रसाद पाण्डेय सिद्धार्थनगर जिले के इटवा विधानसभा से विधायक हैं। वह 1980, 1985, 1989, 2002, 2007, 2012 और 2022 में इटवा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य रहे हैं। वह समाज के गरीब और वंचित लोगों के उत्थान के लिए कई राजनीतिक आन्दोलनों में भाग लिया और कई बार जेल भी गये।

वह उत्तर प्रदेश विधानसभा की आश्वासन समिति, याचिका समिति, प्रत्यायोजित विधान समिति, संसदीय शोध, संदर्भ एवं अध्ययन समिति, नियम समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति, कार्य मंत्रणा समिति, विशेषाधिकार समिति तथा लोक लेखा समिति के सदस्य रहे हैं। वह 1991 में स्वास्थ्य मंत्री तथा 2003 में श्रम एवं रोजगार मंत्री बने। उत्तर प्रदेश विधानसभा 26.07.2004 से 18.05.2007 तक के अध्यक्ष रह चुके हैं। सपा इटवा विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय के समर्थकों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनायीं। इस दौरान डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून, सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, इदरीश राईनी उर्फ पटवारी, चमनआरा राईनी, आलोक तिवारी, कुशल तिवारी, उग्रसेन सिंह, विरेन्द्र तिवारी, विजय पासवान, पप्पू चौधरी, राम मिलन भारती सहित लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button