गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
अपराधबहराइच

अज्ञात हमलावरों ने हुकम सिंह इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत शिक्षक की की हत्या

शव को सड़क पर रखकर परिजनों ने किया धरना प्रदर्शन; एडिशनल एसपी के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

दैनिक बुद्ध का सन्देश
कैसरगंज बहराइच। बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोनारी निवासी श्याम सिंह उर्फ शिवम सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष सहायक अध्यापक श्याम सिंह उर्फ शिवम सिंह हुकुम सिंह इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उनकी बीती रात अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दिया | मिली जानकारी अनुसार ठाकुर हुकुम सिंह इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत ग्राम कोनारी निवासी श्याम सिंह उर्फ शिवम् सिंह बीती रात खाना खाने के बाद अपने घर के पीछे नहर पर टहल रहे थे। तभी घात लगाकर अज्ञात हमलावरों ने उनकी हत्या कर दी। मंगलवार करीब समय 4:00 बजे परिजन पोस्टमार्टम करा कर शव को घर ले जा रहे थे। घर ले जाते समय बस स्टॉप कैसरगंज पर शव को नेशनल हाईवे पर रखकर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे और परिवारी जनों ने पुलिस और प्रशासन से मांग किया कि पूरे परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए और अपनी जान माल सुरक्षा हेतु तत्काल प्रभाव से एक बंदूक का भी लाइसेंस दिया जाए। एडिशनल एसपी के आश्वासन पर परिवार जनों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया और शव को उठाकर के घर ले गए ; इस धरना प्रदर्शन से आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक बहराइच वृंदा शुक्ला ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया |

Related Articles

Back to top button