मिशन शक्ति टीम नंे स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

बहराइच। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना कैसरगंज के मदनी इंटर कालेज एवं एपेक्स इंटरनेशनल स्कूल में महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान की उपयोगिता के बारे में बताते हुये शासन द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा हेल्पलाइन नम्बरों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और मिशन शक्ति के तहत उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया । कार्यक्रम के मुख्य बिंदु-जागरूकता और काउंसलिंग। महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा उनकी काउंसलिंग भी की गई। महिला सुरक्षा’रू महिलाओं पर हो रहे अपराध के प्रति जागरूक किया गया और महिला संबंधी घटित अपराध की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108 आदि की जानकारी दी गई।साइबर अपराध- साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया और साइबर अपराध की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी गई। उद्देश्य- मिशन शक्ति फेज 5.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है और उन्हें सशक्त बनाना है।




