सोनभद्र
बैंकर्स समिति की बैठक आर्यावर्त बैंक करमा में सम्पन्न, सोनभद्र

अग्रणी जिला प्रबन्धक ने अवगत कराया है कि बी0एल0बी0सी0 त्रैमास/विकास खण्ड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक 14 फरवरी से 04 मार्च, 2024 तक होना निर्धारित की गयी है। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी, 2024 को विकास खण्ड करमा की बैठक आर्यावर्त बैंक, करमा शाखा मेें सायं 03.30 बजे से सम्पन्न करायी गयी है। इसी प्रकार से विकास खण्ड कोन की बैठक 22 फरवरी, 2024 को ब्लाक कोन में, विकास खण्ड नगवाॅ की बैठक 26 फरवरी, 2024 को ब्लाक नगवां में, विकास खण्ड दुद्धी की बैठक 27 फरवरी, 2024 को ब्लाक दुद्धी में,विकास खण्ड राबर्ट्सगंज की बैठक 28 फरवरी, 2024 को ब्लाक राबर्ट्सगंज में तथा विकास खण्ड घोरावल की बैठक 04 मार्च, 2024 को ब्लाक घोरावल परिसर में आहूत की गयी है। आयोजित होनेे वाली समस्त बैठक का समय सायं 03.30 बजे निर्धारित किया गया है।

