Uncategorized
नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता, गोविंद यादव, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर, सोनभद्र
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गोविंद यादव का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्हें वाराणसी के गलेक्सी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। बीजेपी नेता गोविंद यादव के निधन की खबर जैसे ही उनके समर्थकों के बीच पहुंची उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। लोग उन्हें सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। गोविंद यादव ने बीजेपी के विभिन्न पदों का निर्वहन करते हुए जिला पंचायत सदस्य के रूप में भी अपनी भूमिका निभाने में अमिट छाप छोड़ी थी। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय दुद्धी से स्रातक की पढ़ाई पूरी की थी और संगठन को भी धार दी। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल में रहते हुए रामजन्मभूमि आन्दोलन में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ज्ञातव्य हो की शनिवार को सुबह उनको दिल का दौरा आया था। जिसके बाद उन्हें वाराणसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया। खबर पाते ही राज्यमंत्री संजीव गौड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व एमएलसी जय प्रकाश चतुर्वेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अजीत रावत, सुनील सिंह, मनोज सोनकर, गोपाल सिंह समेत हजारों लोग उनके अन्तिम यात्रा में शामिल रहे


