गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

लोक निर्माण बिभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने रेणु नदी पर सेतु एवं पहुच मार्ग का किया लोकार्पण, सोनभद्र

लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने ओबरा के पास चकेरी में रेणु नदी पर सेतु एवं पहुंच मार्ग का किया लोकार्पण , प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने ओबरा के पास चकेरी में रेणु नदी पर सेतु एवं पहुंच मार्ग पुल का उद्घाटन किया, इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री ने ओबरा के गाॅधी मैदान मंे आयोजित जन सभा में विधान सभा ओबरा क्षेत्र के 06 कार्यों का शिलान्यास व दो कार्य का लोकार्पण बटन दबाकर किया, इस दौरान उन्होंने गाॅधी मैदान में आयोजित जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार, देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन-जन का विकास कर रही है, उन्होंने कहा कि विधान सभा ओबरा में रेणु नदी के पुल का निर्माण कार्य हो जाने से मध्य प्रदेश की सीमा से आने-जाने वाले लोगों को काफी सुविधाएं उपलब्ध होगी और पुल के उस पार रहने वाले व्यक्तियों के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध होंगें और उनकी आमदनी में बृद्धि होगी, उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र की मिट्टी की गुंज दूर-दूर तक जाती है और जनपद सोनभद्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि किसी भी योजनाओं को क्रियान्वित करने में धन की कोई कमी नहीं आयेगी और जनपद का चौमुखी विकास होता रहेगा। उन्होंने कहा कि सेतु निर्माण तो विकास की एक झांकी है, जनपद सोनभद्र में विकास की इस तरह की अनेको परियोजनाएं के स्थापना का कार्य किया जायेगा, उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाआंे को आगे बढ़ने के लिए महिला आरक्षण बिल पास किया गया है, जी0-20 का श्खिर सम्मेलन, चन्द्रयान-3 का सफल परीक्षण भी किया गया, उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कनहरा के पास बिजुल नदी पर भी सेतु का निर्माण कराया जायेगा, इसके लिए उन्होंने अधिशासी अभियन्ता सेतु निगम व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया। इस दौरान राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौंड़ ने सभा को सम्बोेधित करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत सुखद का दिन है, जो इस नदी के आवागमन के लिए पास जारी होते थे, और शाम होते ही आवागमन में कठिनाईयां शुरू हो जाती थी, इस पुल के उद्घाटन होने से अब लोगों को इस प्रकार की समस्या का सामना नही करना पड़ेगा और वह निरन्तर अपने गन्तव्य स्थान की ओर आ, जा सकेंगें और यहां की जनता केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा के इस सराहनीय कार्य से काफी सुखद महसूस कर रही है। इस दौरान सांसद पकौड़ी लाल कोल, विधायक सदर भूपेश चौबे, जिलाध्यक्ष भाजपा नन्दलाल गुप्ता ने भी केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है और जन-जन को जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है, इस मौके पर पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र भाई पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत चौबे, अशोक मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार,ब्लाक प्रमुख राबर्ट्सगंज अजीत रावत, भाजपा के धर्मवीर तिवारी, कुष्ण मुरारी गुप्ता, उप जिलाधिकारी ओबरा प्रभाकर सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button