गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

करमा थाना परिसर में हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व, करमा/सोनभद्र

करमा थाना परिसर में भारी बारिस के बीच क्षेत्रीय जनो की भीड़, श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर आये दूर सेकलाकारों के प्रदर्शन से उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हुए प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अधिकतर ग्रामों सहित कर्मा थाना परिसर में वर्षा के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया कृष्णजन्मोत्सव पर्व। बहुत वर्षों बाद भादों के महीने में काली अंधियारी रात में झमाझम बारिश के बीच श्री कृष्ण का जन्म हुआ।कृष्णजन्मोत्सव तक भारी बारिश होती रही,लोग कृष्ण भजन कीर्तन करते रहे।जैसे रात को बारह बजे कृष्ण का जन्म हुआ।लोगों के द्वारा गाया गया हाथी घोड़ा पालकी,जय कन्हैया लाल की ।वास्तव में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कर्मा थाना परिसर में पहली बार धार्मिक गीत संगीत का जो वातावरण तैयार किया गया अत्यंत सराहनीय रहा। उपस्थित लोगों की मानें तो विगत 10 वर्षो में पहली बार ऐसा भव्य कार्यक्रमो का आनंद लेने के लिए क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे । कलाकारों द्वारा अत्यंत सराहनीय,सुंदर मनोहारी प्रस्तुती ने लोगों के हृदय को प्रफुल्लित कर दिया। सुंदर झांकिया भी लोगों को मोहित कर रही थी।सम्पूर्ण थाना परिसर सजा रहा इन्तजार था जगपालक दुष्ट दल संघारक, जगत नियंता भगवान श्री कृष्ण के जन्म का ठीक 12 बजे रात्रि जन्म का कार्यक्रम हुआ प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा भगवान की आरती उतारी गयी प्रसाद बितरण किया गया कार्य क्रम का समापन हुआ!

Related Articles

Back to top button