Uncategorized
शाहगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अभियुक्त गिरफ्तार, सोनभद्र
पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस उपाधीक्षक घोरावल के कुशल निर्देशन व थानाध्यक्ष थाना शाहगंज सोनभद्र के नेतृत्व में थाना शाहगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 83/23 धारा 457,380,411 भादवि0 थाना शाहगंज से सम्बन्धित अभियुक्तगण अशोक पुत्र हरिदास निवासी निश्चिन्तपुर थाना शाहगंज सोनभद्र धीरज कुमार पुत्र धर्मेन्द्र कुमार निवासी आशाताली थाना शाहगंज सोनभद्र को मय बरामद शुदा माल के 24 घण्टे के अन्दर 04.09.23 को उ0नि0 नरेन्द्र कुमार राय मय पुलिस बल थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। बरामद माल अभियुक्त अशोक पुत्र हरिदास निवासी निचिन्तपुर थाना शाहगंज सोनभद्र के कब्जे से 1552 रु0 के सिक्के अभियुक्त धीरज कुमार पुत्र धर्मेन्द्र कुमार निवासी आज्ञाताली थाना शाहगंज सोनभद्र के कब्जे से 222 रू० के सिक्के व जली हुई बाई फाई व सीसीटीवी कमरे का अवशेष बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाले टीम में उ०नि० नरेन्द्र कुमार राय थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र,का0 पिन्टू सिंह थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र,ठे0का0 अनूप सिंह थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र,का0 चन्द्रजीत यादव थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र, हे0का0 धर्मेन्द्र यादव थाना शाहगज जनपद सोनभद्र शामिल रहे।



