Uncategorized
राज्यमंत्री संजीव गौड़ नें केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मुलाकात कर पत्रक सौप सोनांचल एक्स्प्रेस वे बनाने की कि मांग, सोनभद्र
संजीव कुमार गौड़ राज्यमंत्री ने जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश के ओबरा विधानसभा क्षेत्र ओबरा में सड़कों पुलों का निर्माण कराए जाने के संदर्भ में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज्य राजमार्ग मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को एक पत्रक सौंप कर अवगत कराया कि जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश का विधान सभा क्षेत्र ओबरा बहुत ही पिछड़ा हुआ क्षेत्र है। यहां पर सड़के ना होने के कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई ऐसे नदी नाले हैं जिन पर पुल ना होने की वजह से सैकड़ों मील दूर लोगों को पैदल जाना पड़ता है । मंत्री जी ने कहा कि सड़कों पुलों का निर्माण कराया जाना जनहित में आवश्यक है ताकि आम जनमानस को आवागमन की सुविधा मिल सके। जिन सड़कों को बनाया जाना है उनमें जनपद सोनभद्र के विकास खंड चोपन में ओबरा से अनपरा तक पक्की सड़क का निर्माण कार्य दूरी लगभग 30 किमी, जनपद सोनभद्र के विकासखंड चोपन में ओबरा परसोई से कनहरा तक पक्की सड़क का निर्माण कार्य दूरी लगभग 15 किमी, जनपद सोनभद्र के विकास खंड चोपन में बैरपूर से कनहरा होते हुए मध्य प्रदेश बॉर्डर तक पक्की सड़क का निर्माण कार्य दूरी लगभग 25 किमी, जनपद सोनभद्र के विकासखंड चोपन में चोपन से भरहरी होते हुए मध्य प्रदेश बॉर्डर तक सड़क का निर्माण कार्य दूरी लगभग 30 किमी, जनपद सोनभद्र के विकासखंड चोपन में ग्राम पंचायत टापू बिजुल नदी पर पुल का निर्माण कार्य, जनपद सोनभद्र के विकासखंड चोपन में अमीरीनिया चंचलिया मार्ग पर विजुल नदी पर पुल का निर्माण कार्य, जनपद सोनभद्र के विकासखंड चोपन में कनहरा बैरपुर मार्ग पर विजुल नदी पर पुल का निर्माण कार्य शामिल है। जनहित में उक्त कार्य सड़कों पुलों का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने की मांग की है। इसी क्रम में जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश में सोनाअंचल एक्सप्रेस वे मार्ग बनाए जाने के लिए अवगत कराते हुए कहा कि जनपद एक बहुत ही पिछड़ा हुआ जनपद है जो 4 प्रदेशों से जुड़ा हुआ है मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड बिहार जहां से चारों प्रदेशों के लोगों का आवागमन होता है जनपद सोनभद्र में लोगों को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है सोनभद्र से लेकर छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक सोनांचल एक्सप्रेस_वे बनने से चारों राज्यों का जुड़ाव हो जाएगा और आवागमन में भी काफी आसानी हो जाएगी निवेदन किया कि उत्तर प्रदेश में सोनाचल एक्सप्रेस वे बनाए जाने हेतु संबंधित को आदेशित करने की कृपा करें।


