गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

शिवद्वार धाम में कावरियों नें किया जलाभिषेक, सोनभद्र

शिवद्वार धाम में सोमवार को भोर से कांवरियों द्वारा जलाभिषेक किया गया। बताते चलें कि शिवद्वार मंदिर की ख्याति दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यहां दर्शन पूजन जलाभिषेक आदि में लगातार संख्या बढ़ रही है। आज सुबह सात बजे तक लगभग 8000 से ज्यादा शिव भक्त दर्शन व जलाभिषेक कर चुके हैं।और लगातार दर्शन व जलाभिषेक का कार्यक्रम जारी है। सूत्रों की मानें तो आज करीब पन्द्रह हजार लोगों के जलाभिषेक का अनुमान लगाया गया। मंदिर में दर्शनार्थियों की बड़ी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। आगे आने वाले सोमवार को और ज्यादा भीड़ होगी। क्षेत्राधिकारी घोरावल अमित कुमार द्वारा मय फोर्स मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा तहसील प्रशासन की भी तैनाती की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!