गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर बैठक सम्पन्न, सोनभद्र

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर चलाये जा रहे महासंपर्क अभियान के अंतर्गत घर घर संपर्क अभियान संपर्क से समर्थन के निमित्त आज भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की बैठक भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर सम्पन्न हुयी बैठक में बतौर मुख्यअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्यअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, महामंत्री अमरनाथ पटेल, रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार ने दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि पार्टी के नेतृत्व के निर्देश के क्रम में संपर्क से समर्थन कार्यक्रम 15 जुलाई तक चलना था किन्तु अब यह अभियान 19 जुलाई तक चलेगा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर घर घर पहुंचे इसके लिए 17,18 और 19 जुलाई को विशेष संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया यह अभियान आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है, यह अभियान लोकसभा चुनाव की तैयारी का प्रारंम्भ है। आगे कहा कि जो काम भाजपा की केन्द्र मे मोदी सरकार और प्रदेश मे योगी सरकार ने करके दिखाया है वो अन्य दलों की सरकारें नही कर पायी। सरकार के इन्ही कामों को लेकर हम सभी इन अभियानों के जरीऐ लोगो तक पहुंच रहे है और 9090902024 पर मिस्ड कॉल कराकर 2024 के लिए लोगो का समर्थन ले रहे है हर घर तक हम लोग प्रयास करके पहुंचे उनको मोदी सरकार के कार्यों को बताएं उपलब्धियों का पत्रक दें साथ ही कांग्रेस ने देश को जिस तरह से लुटा और बर्बाद किया उसको बताएं। मोदी जी को हराने वाले देश के सारे घोटालेबाज आज एक होकर मैदान में उतरने की तैयारी में है, उन दलों के कारनामों को भी आप सभी जनता को बताएं 2024 में पुनः नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। बैठक में मुख्यरुप से जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, ओमप्रकाश दूबे, रमेश पटेल, जिला महामंत्री अमरनाथ पटेल, रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, शंम्भूनारायण सिंह, विनोद पटेल, कन्हैया जायसवाल, कैलास बैसवार, गुडिया वर्मा, विशाल गुप्ता, अनूप तिवारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, यादवेन्द्र द्विवेदी, पुष्पा सिंह, महेन्द्र पटेल, सरजू बैसवार, मण्डल प्रभारी दयाशंकर पाण्डेय, आलोक सिंह, कमलेश चौबे, सूर्यमणी तिवारी, सुरेन्द्र अग्रहरी, सुनिल सिंह, मनोज सिंह, उमेश पटेल, सत्येन्द्र आर्य, राजेश मिश्रा, दिलिप चौबे, मर्णिकर्णिका कोल, मण्डल अध्यक्ष बलराम सोनी, राहुल पटेल, महेन्द्र पाण्डेय, सुनिल सिंह, सुनिल चौबे, सुनिल पटेल, सुनिल जायसवाल, सतीश पाण्डेय, राजबहादुर सिंह, अरुण पाण्डेय, धर्मेन्द्र शर्मा, दिलिप मौर्या, प्रशान्त श्रीवास्तव, अभिषेक विश्वकर्मा सहित सभी अभियानो के प्रमुख व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button