Uncategorized
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ नाथ का भ्रमण कार्यक्रम कल, सोनभद्र
मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश योगी आदित्य नाथ का भ्रमण कार्यक्रम 16 जून को, डायट परिसर उरमौरा में महासंपर्क अभियान के तहत आयोजित जनसभा को करेंगें सम्बोधित , मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश योगी आदित्य नाथ का 16 जून, 2023 को जनपद सोनभद्र में भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है, मुख्यमंत्री का 16 जून, 2023 को पूर्वान्ह 10.25 बजे हेलीपैड स्थल पुलिस लाईन चुर्क में आगमन होगा, पूर्वान्ह 10.30 बजे कार्यक्रम स्थल डायट परिसर उरमौरा राबर्ट्सगंज में महासंपर्क अभियान के अन्तर्गत जनसभा में स्टाफ कार द्वारा पहुंचकर, कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगें, इसके बाद हेलीपैड स्थल पुलिस लाईन चुर्क से राजकीय हेलीकाॅप्टर द्वारा एयरपोर्ट बाबतपुर वाराणसी के लिए रवाना होंगें।


