Uncategorized
2 बाल श्रमिकों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त, सोनभद्र
*बालश्रम की रोकथाम हेतु मानव तस्करी रोधी इकाई(ए0एच0टीयू) द्वारा जनपद सोनभद्र थाना बभनी क्षेत्रान्तर्गत ईंट भट्टा उद्योग से कुल 02 बाल श्रमिकों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन के क्रम में 07.06.2023 को बालश्रम/ भिक्षावृत्ति रोकथाम के तहत मानव तस्करी रोधी इकाई द्वारा थाना दुद्धी, थाना म्योरपुर, थाना बभनी के मार्केट में होटलों, ढाबों, दुकानों, बस स्टैण्ड, ईट भट्टा आदि स्थनों पर चेकिंग की गयी । चेकिंग के दौरान कुल 02 नाबालिग बच्चों को थाना बभनी अन्तर्गत ग्राम नधिरा लैरा टोला स्थित ईट भट्टा उद्योग से बाल श्रम करते हुए पाया गया । जिसपर बाल श्रमिकों के संबंध में मौके पर उपस्थित मालिकों से बालकों के उम्र के संबंध में साक्ष्य मांगा गया परंतु उनके द्वारा साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया जा सका । उक्त बच्चे प्रथम दृष्टया नाबालिक प्रतीत हो रहे थे जिसके कारण टीम द्वारा सभी बाल श्रमिकों को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया तथा उक्त के सम्बंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है । इस दौरान एएचटीयू से प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, आरक्षी अमन द्विवेदी व श्रम प्रवर्तन अधिकारी दुद्धी राम कुमार वैश्य व जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक ,ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे उपस्थित रहे ।

