गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

मतगणना में लगे समस्त अधिकारीगण अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से करें निर्वहन,जिलाधिकारी, सोनभद्र

समस्त आर0ओ0, ए0आर0ओ0 व मतगणना में लगे समस्त अधिकारीगण अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से करे निर्वाहन, जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बताया की 13 मई को सुबह 8:00 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्मिकों अपनी उपस्थिति मतगणना स्थल पर ही दर्ज कराएं, मतगणना कार्मिक अपने साथ मोबाइल फोन, शस्त्र, इत्यादि  नहीं ले जाएंगे। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मतगणना स्थल पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए मतगणना कराएं जिससे कि मतगणना में किसी प्रकार की समस्या न आने पाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी आरओ एवं एआरओ अपने दायित्वों का जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा की मतगणना स्थल पर पानी पीने की व्यवस्था का समुचित प्रबंध करना सुनिश्चित करें, जिससे की मतगणना ड्यूटी मे लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को समस्या उत्पन्न न हो सके l उन्होंने सभी उप जिला अधिकारी से कहा कि मतगणना स्थल की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी कराई जाए और साथ ही मतगणना की रिपोर्टिंग करने के लिए एक अच्छे अनाउंसर को नियुक्त किया जाए l उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहदेव कुमार मिश्र ने विडिओ कंन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मतगणना कार्मिकों को मतपत्रों की काउटिंग के सम्बन्ध में कहा की पावर प्वाइंट के माध्यम से उसका व्यावहारिक क्रियाकलाप तथा काउटिंग के दौरान आने वाली समस्याएं या विषम परिस्थितियों में क्या कदम उठाने है, के सम्बंध में विस्तार से अवगत कराया गया। इसके पश्चात अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहदेव कुमार मिश्र ने मतगणना सेंटर पालिटेक्निक कालेज लोढ़ी का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की काउंटिंग सेंटर के बाहर भीड़ इककठ्ठा न होने पाए इसका विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने एस दौरान बैरेकेटिंग वाहन पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था से सम्बंधित जानकारी ली और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!