Uncategorized
हाईस्कूल में 92.8 अंक प्राप्त कर पूर्णिमा मिश्रा नें बिद्यालय व परिवार का बढाया मान, करमा/सोनभद्र
हाई स्कूल में 92.8% अंक प्राप्त कर पूर्णिमा मिश्रा ने हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया में टॉप किया । पूर्णिमा ने पूछने पर बताया कि वह डॉक्टर या इंजीनियर नहीं बनना चाहती बल्कि आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है अभी फिरहाल इंटरमीडिएट में गणित वर्ग से पढ़ने का मन है ।वहीं दूसरी तरफ इंटरमीडिएट में 93.3 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली प्रीति त्रिपाठी ने अपने विद्यालय का नाम रोशन करते हुए जनपद में नौवां स्थान प्राप्त किया। पूछे जाने पर प्रीति ने बताया कि वह गणित वर्ग की विद्यार्थी रही है और गणित उनकी प्रिय विषय है वह इंजीनियर बन करके अपने देश की सेवा करना चाहती हैं। दोनों छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने एवं प्रधानाचार्य ने साथ ही प्रबंधक एवं समस्त विद्यालय परिवार ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं हार्दिक बधाई दी।


