Uncategorized
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में परेड की ली गयी सलामी किया निरीक्षण दिये निर्देश, सोनभद्र
*अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में मंगलवार को परेड की ली गयी सलामी व परेड का किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश-* अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड को दौड़ लगवाई गयी, परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई गयी तत्पश्चात पुलिस लाइन का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गये । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।


