गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

गोंडा : श्री मेहंदीपुर बालाजी के भंडारे का किया गया आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोंडा। श्री मेहंदीपुर बालाजी के भंडारे का किया गया आयोजन जनपद गोंडा के इटियाथोक थाना क्षेत्र के वीर हनुमान मंदिर भवनिया पुर उपाध्याय चौराहा के पास सार्वजनिक रूप से क्षेत्र वासियों द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें जिले के विभिन्न स्थानों से भक्तगण आकर प्रसाद ग्रहण करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन 10 अप्रैल सोमवार से शुरू किया गया है 10 अप्रैल को श्री सीताराम जाप का कार्यक्रम होगा और 11 अप्रैल को विशाल भंडारा का कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें क्षेत्र सहित दूरदराज से भक्तगण आकर प्रसाद ग्रहण करेंगे इस दौरान रात्रि में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया है जिसमें विभिन्न प्रकार के भक्ति गीत व कीर्तन किया जाएगा यह श्री बालाजी महाराज का भंडारा कार्यक्रम 10 अप्रैल से शुरू होगा और 11 अप्रैल को भंडारे का कार्यक्रम किया जाएगा तथा भजन कीर्तन का भी कार्यक्रम किया जाएगा कार्यक्रम का स्थान वीर हनुमान मंदिर भवनियापुर उपाध्याय चौराहा इटियाथोक में सभी कार्यक्रम संपन्न होगा जहां पर रात्रि में जागरण का भी कार्यक्रम किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!