गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

डुमरियागंज : बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान की रैली

संचारी रोग नियंत्रण अभियान में भी लोगों ने किया प्रतिभाग

दैनिक बुद्ध का सन्देश
डुमरियागंज,सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के कम्पोजिट अपर प्राइमरी स्कूल भारत भारी में स्कूल चलो अभियान रैली एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली बच्चों एवं अध्यापकों द्वारा निकाली गई।

रैली को नोडल शिक्षक संकुल बशीर अहमद फारूकी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली विद्यालय से निकल कर पूरे गाँव में होते हुए विद्यालय पर लौट कर समाप्त हुई। इस दौरान बच्चों ने आधी रोटी खायेंगे, स्कूल जरूर जायेंगे।बच्चे मांगे प्यार दो, शिक्षा का अधिकार दो। मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ। पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घर की। एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा।घर घर विद्या दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ। आदि नारे लगाए। नोडल शिक्षक संकुल बशीर अहमद फारूकी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी अभिभावक अपने 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों का विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन कराएं।इस अवसर पर इन्चार्ज प्रधानाध्यापक मोहम्मद नदीम ने लोगों से कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सभी लोग अपने घर के पास दूषित पानी न इकट्ठा होने दें।नालियों को ढक कर रखें,नालियों की साफ सफाई रखें।सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। बच्चों को बुखार आने पर डॉक्टर से सम्पर्क करें।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार, एखलाक हुसैन, अल्ताफ हुसैन, फूलमती, इश्तियाक अहमद, इरशाद यह। अहमद, अजय उपाध्याय, द्विजेश चन्द्र द्विवेदी, राम विलास सिंह यादव, तनवीर अहमद, शैलेन्द्र चौधरी, रामसजीवन, केशरी मिश्रा, नीतू शुक्ला आदि लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button