गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

बध के लिए ले जा रहे 3 भैंस 1 गाय को करमा पुलिस ने किया बरामद, अभियुक्त फरार, करमा/सोनभद्र

*थाना करमा पुलिस द्वारा वध हेतु ले जा रहे एक अदद मैजिक से कुल 03 राशि भैंस व 01 राशि गाय को किया गया बरामद* पुलिस अधीक्षक, डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 2 अप्रैल को थाना करमा पुलिस द्वारा ग्राम खुटहनिया के पास से एक अदद मौजिक संख्या UP 64BT 0150 में लदे 03 राशि भैस व 01 राशि गाय को बरामद किया गया तथा अभियुक्तगण अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया जिनकी तलाश की जा रही है । उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 35/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम बनाम सेराजुद्दीन आदि अन्य के विरुद्ध पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है *बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह, . व0उ0नि0 विमलेश कुमार सिंह, उ0नि0 रुपेश कुमार सिंह, हे0का0 मुरलीधर राय, हे0का0 मनीराम सिंह, . हे0का0 बृजेश यादव, का0 अभिषेक, रहे!

Related Articles

Back to top button