गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बलरामपुर : जागरूकता ही एड्स से बचाव का कारगर इलाज- प्राचार्य

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बलरामपुर। मुख्यालय स्थित महारानी लाल कुंवरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग द्वारा एचआईवी एड्स पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पाण्डेय ने किया। गोष्ठी में एचआईवी एड्स से बचाव की विभिन्न विधियों के विषय में जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार 16 दिसंबर को बलरामपुर नगर क्षेत्र स्थित महारानी लाल कुंवरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग द्वारा एचआईवी एड्स पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के उद्घाटन सत्र में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. जे. पी. पाण्डेय ने कहा कि जागरूकता ही एड्स से बचाव का कारगर इलाज है। प्रोफेसर पाण्डेय ने कहा आज हम टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर एड्स के लक्षणों को आसानी से पहचान सकते हैं।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया तथा जागरूकता पर बल दिया। गोष्ठी के मुख्य वक्ता वा प्राणि विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार ने संबोधित करते हुए एचआईवी एड्स के लक्षणों तथा उससे बचाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी। गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ आनंद बाजपेई ने एचआईवी एड्स के घटना चक्र पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा इसके रोकथाम पर बल दिया। गोष्ठी को डॉ आकांक्षा त्रिपाठी, डॉ आरबी त्रिपाठी, कुमारी मानसी पटेल आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संतोष तिवारी, वर्षा सिंह तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button