सिद्धार्थनगर : भाजपा युवा नेता व समाजसेवी विष्णु जयसवाल ने किया बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी/सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को भाजपा के युवा नेता व समाजसेवी विष्णु जयसवाल (सोनू) ने इटवा रोड पर स्थित सहजी, रानीगंज, इंदिरा नगर में पहुंचकर बाढ़ स्थित का हाल जाना सबसे खराब स्थिति इंदिरानगर (गरगजवा) में बंधे से रात ही रिसाव हो रहा है पूरी रात लोग जागकर बन्धे का हिफाजत करते रहे आला अधिकारी भी लगे रहे लेकिन बन्धे की स्थिति और बिगड़ रही थी। विष्णु जायसवाल जब बन्धे पर पहुंचे जहा रिसाव हो रहा था।
देखा बोरे में मिट्टी डालकर कर डाल रहे थे। जिस जगह बोरे में मिट्टी डालकर पानी का रिसाव रोकने का प्रयास किया जा रहा था। उसके बावजूद भी पानी का रिसाव कम नहीं हो रहा था जिस पर विष्णु जायसवाल ने ठेकेदारों व उपस्थित अधिकारियों से मोरंग, गिट्टी या ईट का रोड़ा डालने को कहा ठेकेदार वा अधिकारियों द्वारा यह लापरवाही देख कर जायसवाल ने ठेकेदार और अधिकारियों पर नाराजगी भी जाहिर किया इस दौरान उनके साथ भाजपा के तमाम कार्यकर्ता साथ मौजूद रहे ।




