कृत्रिमअंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिव्यांगजन करें आवेदन’

कुशीनगर। जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी अभय पांडेय ने समस्त दिव्यांगजनों को अवगत कराया है कि समस्त प्रकार के दिव्यांगता से ग्रसित दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरणों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में ऐसे समस्त दिव्यांगजन जिन्हें कृत्रिम पैर कृत्रिम हाथ, कैलीपर्स, एल्बो वैसाखी, ट्राईसाइकिल, कान की मशीन आदि तथा ऐसे दिव्यागजन जिनको आँख से कम दिखाई देता है तथा वह किसी संस्थान में अध्ययनरत् हैं उन्हें स्मार्ट फोन, टेबलट, डेजी प्लेयर की आवश्यकता है वह तत्काल अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं दो फोटो के साथ कक्ष सं० 07, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, रविन्द्रनगर में सम्पर्क करें, जिससे उनका आवेदन पत्र पूर्ण कराकर उन्हें उनके आवश्यता अनुसार सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान कर लाभान्वित करायो जा सके। अथवा वेब पोर्टल पर भी आवेदन किया जा सकता है। किसी भी समस्या के समाधान हेतु मोबाइल नं0 7651918396/9415805149 पर सम्पर्क किया जा सकता है।




