डीएम की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस सम्पन्न,61 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत,08 प्रार्थना-पत्रों का मौके पर ही निस्तारण

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। तहसील डुमरियागंज़ में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं विधायक डुमरियागंज सैय्यदा खातून, एसएसपी डा0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में सोमवार को तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। तहसील डुमरियागंज़ में आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति एवं अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, एसडीएम डुमरियागंज राजेश कुमार तथा पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों की सुनवाई एसएसपी डा0 अभिषेक महाजन द्वारा किया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा तहसील समाधान दिवस में पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के आख्या का अवलोकन किया गया। अवलोकन के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा तत्काल जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके का जांच कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस डुमरियागंज़़ में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जायें। इसके साथ ही शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्यवाही किया जायें। जिलाधिकारी ने कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देश दिया कि भूमि सम्पत्ति रजिस्टर एवं भूमि विवाद रजिस्टर अवश्य बना लें। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नही होना चाहिए, यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर कुल 61 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिसमें राजस्व-41, पुलिस विभाग से सम्बन्धित-09, विकास-04, अन्य-07 प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत हुए। जिलाधिकारी द्वारा राजस्व के 08 प्रार्थना-पत्रों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। तहसील दिवस में प्राप्त शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को सुनिश्चित करने हेतु निर्देिशत किया गया। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम के अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, तहसीलदार डुमरियागंज, तहसील डुमरियागंज क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त थानाध्यक्ष एवं खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।




