गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुर

माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट का मंडलीय सम्मेलनसंपन्न, शिक्षकों को मजबूत करनें पर जोर

गोरखपुर। उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट का मंडलीय सम्मेलन/शैक्षिक विचार गोष्ठी महानगर के गोकुल अतिथि भवन सिविल लाइन्स में संपन्न हुआ।गोष्ठी का विषय ष्शिक्षा की वर्तमान चुनौतियाँ कारण एवं निवारणष् रहा। विषय प्रवर्तन संघ के मुख्या संरक्षक जगदीश पांडेय ठकुराई ने किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश चंद्र त्यागी रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ धर्मेंद्र सिंह , सदस्य विधान परिषद्, प्रो. एस पी त्रिपाठी, पूर्व प्राचार्य तथा प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी रहे।मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता, जिलाध्यक्ष हीरा लाल गौड के कुशल संयोजन व मंडलीय मंत्री दुर्गेश दत पाण्डेय ने संचालन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष डॉ उमेश चंद्र त्यागी, मुख्य संरक्षक जगदीश पांडेय ठक़ुराई , विशिष्ट अतिथि डॉ धर्मेंद्र सिंह, सदस्य विधान परिषद, प्रांतीय महामंत्री लाल मणि द्विवेदी, प्रोफेसर एस पी त्रिपाठी, पूर्व प्राचार्य महात्मा गांधी पी जी कॉलेज गोरखपुर, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ जय प्रकाश नायक, पूर्व विधायक टी पी शुक्ला, प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक टी पी सिंह, प्रांतीय पदाधिकारी डॉ अजय कुमार पाण्डेय, जगतारण शरण, देवेन्द्र प्रताप सिंह गौतम, अरुण आत्रेय, राम बहाल त्रिपाठी, रमेश सिंह जी, वाचस्पति शुक्ला,श्रीनिवास शुक्ला, संरक्षक प्रधानाचार्य परिषद, आय व्यय निरीक्षक सुभाष यादव, जिला उपाध्यक्ष डी एन पाण्डेय, धनंजय तिवारी, क्षमा पांडे, रंजना ठाकुर,घनश्याम तिवारी,जिलाध्यक्ष गोरखपुर हीरा लाल गौड, जिला मंत्री डॉ शोभित श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष राम जी बागी,जिलाध्यक्ष देवरिया कैप्टन जितेंद्र सिंह, जिला मंत्री श्रीकांत यादव, जिला कोषाध्यक्ष शिव नारायण यादव,जिलाध्यक्ष महाराज गंज ताज अजय श्रीवास्तव, जिला मंत्री डॉ अरुण सिंह, जिला कोषाध्यक्ष नंदलाल यादव,जिलाध्यक्ष कुशीनगर धर्मेंद्र सिंह, जिला मंत्री समीप राव, जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य शिक्षक गण उपस्थित रहें। इस अवसर पर आयोजित शैक्षिक विचार गोष्ठी जिसका विषय ष्शिक्षा की वर्तमान चुनौतियां कारण एवं समाधानष् पर वृहद चर्चा हुई। विषय का प्रवर्तन करते हुए मुख्य संरक्षक जगदीश पांडेय ठुकराई ने कहा कि शिक्षा की सबसे बड़ी चुनौती निजीकरण है। इसका समाधान के रूप में समान शिक्षा व्यवस्था है जिसका संपूर्ण व्ययभार सरकार का होना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश चंद्र त्यागी ने कहा कि शिक्षा जगत की सभी उपलब्धियां संघर्षों की देन है। हम सबको मिलकर संघर्ष करना होगा तभी हम अपनी सेवा शर्तों और उपलब्धियों को बचा पाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का उद्देश्य लेकर चलना चाहिए। शिक्षक समाज और राष्ट्र का निर्माता है। राष्ट्र और समाज के के लिए शिक्षक सदैव तत्पर रहते हैं उनके सेवा शर्तों की रक्षा और संवर्धन सुनिश्चित होनी चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रो एस पी त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था वर्तमान समय में सरकार की उदासीनता के कारण बेपटरी हो गई है। आज शिक्षकों को शिक्षा के अतिरिक्त सारा कार्य लिया जा रहा है। जरूरत है कि शिक्षकों और शिक्षा को प्राथमिकता दी जाए और उनकी सेवा शर्तों को मजबूत किए जाए। प्रांतीय महामंत्री लाल मणि द्विवेदी ने कहा कि आर्थिक विकास के नाम पर सरकार निजीकरण की रफ्तार को बढ़ा रही है। सरकार की कथनी और करनी में भारी अंतर है। अगर सरकार ईमानदार होती तो मुफ़्त एवं अनिवार्य शिक्षा व्यवस्था और एक समान शिक्षा व्यवस्था को लागू करती। इस सम्मेलन को डॉ जे पी नायक, जगतारण शरण, राम बहाल त्रिपाठी, जगतारण शरण डॉ अजय कुमार पाण्डेय, देवेन्द्र सिंह गौतम, हीरा लाल गौड ने भी टी पी सिंह, प्रांतीय पदाधिकारी अरुण आत्रेय , टी पी शुक्ला, ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने सभी अतिथियों का आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन मंडलीय मंत्री दुर्गेश दत पाण्डेय व प्रांतीय पदाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह जी ने संयुक्त रूप में किया इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन द्वारा हुई। इसके उपरान्त सभी अतिथियों का स्वागत बैज लगाकर, अंग वस्त्र द्वारा, व स्मृति चिन्ह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में अतुल राय, गौरव राय कौशिक, पन्ने लाल गुप्ता, शैलेश पांडे, दिनेश गौतम, शशांक शेखर सिंह, अनंत मौर्य, रतन सेन, मनोज श्रीवास्तव, रितेश त्रिपाठी, सतेंद्र कुमार घनश्याम यादव, वितेश तिवारी, अवनींद्र सिंह, शीतांशु राय रविन्द्र सिंह , मनीष अग्रहरि, ध्रुव नारायण, अशोक सिंह, बृजेन्द्र सिंह सहित भारी संख्या में पूरे मंडल के शिक्षक उपस्थित रहे। हीरालाल गौड़ जिलाध्यक्ष/ सह संयोजक उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ गोरखपुर।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!