गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आबकारी टीम के दबिश के दौरा 2 कुन्टल अवैध लहन मौके पर नष्ट किया गया

सिद्धार्थनगर। जिला आबकारी अधिकारी व तहसील आबकारी अधिकारी बांसी के नेतृत्व में टीम द्वारा सोमवार 05 मई 25 को कई स्थानों पर अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध दबिश दी गई।इस दौरान बड़ी बरामदगी की गई। टीम ने जिन स्थानों पर छापे की कार्रवाई की उनमें सोनौली नानकार, ओदनवाताल, गांवों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। दबिश के दौरान तलाशी में लगभग 2 कुन्टल लहन मौके पर नष्ट किया गया। इस बारे में जिला आबकारी अधिकारी ने कहा आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में संयुक्त आबकारी आयुक्त गोरखपुर,जोन गोरखपुर, उप आबकारी आयुक्त बस्ती प्रभार,बस्ती तथा जिला अधिकारी के निर्देशानुसार कार्यवाही किया गया। आबकारी निरीक्षक बांसी संजय पांडेय ने कहा कि टीम द्वारा तलाशी में लगभग 2 कुन्टल लहन मौके पर नष्ट किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!