उत्तर प्रदेशबहराइच
किशोर की तालाब में डूबने से हुई मौत, पूरे गांव का माहौल हुआ गमगीन

विशेश्वरगंज/बहराइच। थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र चौकी धनुहीं अंतर्गत ग्राम पंचायत ललित नगर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव का 14 वर्षीय किशोर तालाब में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। मिली जानकारी अनुसार, मृतक राहुल गौतम पुत्र रमेश गौतम अपने साथी के साथ पानी टंकी के पास बने मनतलाव तालाब में बेर्रा निकालने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। किनारे पर मौजूद साथी ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़ पड़े। जब तक लोग पहुंचे, राहुल पूरी तरह पानी में डूब चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया




