उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बढ़नी में 20 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, अज्ञात कारणों से गई जान

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत क्षेत्र बढ़नी में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 20 वर्षीय एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नील के रूप में हुई है, जो मोलहू का पुत्र था और नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नम्बर-02 मिल कॉलोनी का निवासी था। यह घटना ढेबरुआ थाना क्षेत्र में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक को फंदे से उतारकर तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बढ़नी ले जाया गया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रदीप वर्मा ने बताया कि जब उसे अस्पताल लाया गया, तो वह पहले ही मृत पाया गया था। युवक की आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से स्थानीय समुदाय में शोक का माहौल है।




