उत्तर प्रदेशबहराइच
राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जायेगा मेजर ध्यानचन्द्र का जन्म दिवस
29 से 31 अगस्त तक आयोजित होगें वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलाप
दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने बताया कि हॉकी के विश्व प्रसिद्व जादूगर मेजर ध्यानचन्द्र के जन्म दिवस 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। खेल विभाग द्वारा खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 29 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों का आयोजन किये जाने के निर्देश दिये गये है।
सीडीओ श्री चन्द्र ने बताया कि 29 अगस्त 2025 को पूर्वान्ह 10 बजे लखनऊ में मुख्यमंत्री के आयोजित कार्यक्रम का इन्दिरा गांधी स्पोर्ट स्टेडियम बहराइच में सजीव प्रसारण किया जायेगा। कार्यक्रम के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का समापन 31 अगस्त 2025 को किया जायेगा। इस दौरान खेल, निबन्ध और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं तथा योग, फिटनेस आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।





