रेलवे लाइन के पास मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश,,करमा/सोनभद्र

रेलवे लाइन के पास अज्ञात युवक की मिली लाश
करमा गाँव के समीप रेलवे लाईन के किनारे एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। स्थानीय थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर छान बीन शुरू कर दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के करमा गाँव के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे शुक्रवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवक जिसकी उम्र लगभग 28 वर्ष के आसपास थी गीरा हुआ देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी ,सूचना मिलते ही मौके पर पहुचीं करमा पुलिस लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। मृतक काले रंग की पैंट एवं कमीज पहना हुआ है,उसके दाहिने हाथ पर ॐ लिखा हुआ था,
मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी।पुलिस पहचान मे जुटी हुई है,
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह टहलते हुए किसी ने देखा।
यह कहाँ का युवक है।यह भविष्य के गर्भ में है।थाना क्राइम इस्पेक्टर राजेश कुमार यादव ने बताया कि युवक की पहचान कराई जा रही है।शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।
समाचार लिखे जाने तक मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी।

