चरक जयन्ती के उपलक्ष्य मेंसंगोष्ठी एवं स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण का कार्यक्रम किया आयोजित

बस्ती। चरक जयन्ती के उपलक्ष्य में ‘विश्व आयुर्वेद परिषद‘ शाखा- बस्ती के तत्वाधान में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय-विक्रमजोतबस्ती में संगोष्ठी एवं स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री विवेकानंद मिश्र, एवं डॉक्टर जगदीश यादव, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, बस्ती एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ज्वाला प्रसाद मिश्रा के द्वारा भगवान धनवंतरी का पूजन एवं द्वीप प्रज्वलित करते हुए किया गया। विश्व आयुर्वेद परिषद के अध्यक्ष डॉ वी. के.श्रीवास्तव ,डॉक्टर पंकज श्रीवास्तव ने चरक जयंती के अवसर पर महर्षि चरक के जीवन परिचय तथा उनके द्वारा रचित चरक संहिता के निर्माण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी और बताया कि इस आधुनिक और वैज्ञानिक युग में भी यह पद्धति आज भी अपनी प्रमाणिकता सिद्ध करते हुए लोगों को लाभान्वित कर रही है। कार्यक्रम मे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी श्री दिवाकर सिंह, पिंटू सोनकर, श्री रवि तिवारी, श्री संतोष सिंह, दीपक कसौधन, राकेश सोनी, उपस्थित रहे। जनपद गोरखपुर, अयोध्या एवं बस्ती के चिकित्सा अधिकारीडॉ भारत जी पाण्डेय,डॉ आनंद उपाध्याय,लवकुश निगम, डॉ वी एन श्रीवास्तव, डॉ वीरेंद्र चौधरी,डॉक्टर अरविंद कुमार, डॉक्टर सौरभ,डॉ हरीश सिंह,डॉ आशुतोषचंद,डॉ लक्ष्मी सिंह, डॉ श्रृंखला,डॉ अर्चना,डॉ शबनम,डॉ दीपिका,फार्मासिस्ट रामलाल तिवारी ,उदय भान पाठक,भागवत शुक्ला, रामशरण शुक्ला, योग प्रशिक्षक सन्नो दुबे, दर्शन वर्मा, विकास, अनुपमा, दिनेश वर्मा, श्याम सुंदर आदि लोग उपस्थित रहे ।कार्यक्रम में धनवंतरी गुजरात हर्ब फार्म के सत्यनारायण विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ रोगियों को निशुल्क चिकित्सीय परामर्श, शुगर की जांच एवं निशुल्क औषधियां वितरित किए।इसमें 95 लोग लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय विक्रमजोत के चिकित्सा प्रभारी एवं उनकी टीम का सहयोग सराहनीय रहा। मीडिया प्रभारी एवं महिला अध्यक्ष विश्व आयुर्वेद परिषद डॉ लक्ष्मी सिंह।




