गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

तहसील सभाकक्ष बांसी में 20 अगस्त को समय 12.00 बजे होगी निलामी

बांसी/सिद्धार्थनगर। न्यायालय अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सिद्धार्थनगर के आदेशानुसार वाद सं0-350/2009 नया वाद सं0-619/19 शारजहों बनाम रशीद थाना मिश्रौलिया अन्तर्गत धारा 128 द0प्र0सं0 में मा0 न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक 12-10-2022 के अनुपालन में रसीद पुत्र शौकत अली ग्राम उड़वलिया थाना मिश्रौलिया तहसील बांसी जनपद सिद्धार्थनगर के मकान का 1/7 भाग स्थित ग्राम उडवलिया थाना मिश्रौलिया तहसील बांसी जनपद सिद्धार्थनगर जो दिनांक 10-12-2022 को कुर्क किया जा चुका है को नीलाम किया जाना था, दिनांक 21-07-2025 के तिथि पर बोली हेतु किसी के उपस्थित न होने के कारण नीलामी की कार्यवाही नही हो सकी। पुनः दिनांक-20-08-2025 को समय 12.00 बजे दिन में नायब तहसीलदार सदर तहसील बांसी की अध्यक्षता में तहसील सभाकक्ष तहसील बांसी में नियत की जाती है। बोली बोलने के इच्छुक व्यक्ति उक्त नियत तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर नीलामी में भाग ले सकते है। उक्त के सम्बन्ध में अन्य जानकारी हेतु संग्रह कार्यालय तहसील बांसी में किसी भी कार्य दिवस पर सम्पर्क कर सकते है। यह जानकारी तहसीलदार बांसी ने दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!