बीमारियों से बचाव के लिये प्राथमिक विद्यालय शिवभारी में प्रबन्धन समिति के साथ बैठक

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसवा उर्फ शिवभारी विकास क्षेत्र बढ़नी सिद्धार्थनगर में जे0ई0/ए0ई0एस0 जागरूकता हेतु विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष की उपस्थिति में बैठक की गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक महेन्द्र कुमार मिश्र ने अवगत कराया कि 1 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक शासन के मंशा अनुरूप दस्तक अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसमें आप लोगों का महत्वपूर्ण स्थान हैं। आप लोग शासन के इस अभियान को सफल करने में सहयोग दें। वेक्टर जनित रोगों एवं बचाव के बारें में विस्तृत चर्चा की गई। चूहा, मच्छर, छुछन्दर, सुअर से बचने एवं साफ- सफाई के बारें में बताया गया। कोई भी बुखार जानलेवा हो सकता है, इसलिए इसमें लापरवाही नहीं करना चाहिए। दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई।डायरिया, डेंगू, इत्यादि सभी बीमारियों से बचने की उपाय बताये गयें। बैठक में विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष गौतम सहायक अध्यापक शाह आलम, दीप्ति कुमारी, विद्यालय प्रबन्ध समिति सदस्य झब्बूलाल, वंशु मौर्य, शुक्लावती, रिंका देवी, सोनिया देवी, बुधना देवी, सन्तोष यादव, रसोइया शान्ति देवी, सुशीला देवी एवं चांदनी देवी उपस्थिति रही।




