उत्तर प्रदेशबलरामपुर
प्राचीनझारखंडी सरोवर पर न्यायालय के निर्णय का अनुपालन किया जा रहा है
सभी लोगों से धैर्य एवं सौहार्द्र बनाये रखने की अपीलः डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘धीरू’’

बलरामपुर। आदर्श नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘धीरू’’ ने कहा कि माननीय न्यायालय एंव एन०जी०टी के निर्देशों का पालन करते हुए,ताजिया विर्सजन हेतु स्थायी स्थल का चयन किया गया है। सभी धर्मों के त्यौहारों का सम्मान करते हुए,सुन्दर शांतिपुर्वक मनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है,न्यायालय एंव शासन प्रशासन के दिशा-निर्देश का अक्षरशः से पालन किया जाएगा नगरवासी धैर्य एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करे।




