गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अधिशासी अधिकारी ने किया प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की जांच

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत डुमरियागंज में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के ऐसे लाभार्थी जिन्हें प्रथम व द्वितीय किश्त की धनराशि प्राप्त हो चुकी है और वह आवास नहीं बनवा रहे है। उन लाभार्थियों को अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव द्वारा अंतिम चेतावनी दी गई है कि वह आवास निर्माण कार्य छत स्तर तक शीघ्र पूर्ण कराए। इसी क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत नए आवेदन का जांच किया गया। अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि पात्र व्यक्तियों को आवास अवश्य दिया जाएगा, पात्र व्यक्तियों को आवास देना शासन की प्राथमिकता में है। अपात्र लोगों को आवास कदापि नहीं दिया जाएगा वह लोग इस मुगालते में न रहें कि उन्हें आवास हेतु पात्र किया जायेगा. ऐसे लोग कृपया सरकारी कार्यालयों का चक्कर न लगाएं । इस मौके पर डूडा जेई आलोक, रमेश कुमार, नगर पंचायत कर्मचारी अर्पित द्विवेदी, राम गोपाल, अंकुर शुक्ला, विवेक विश्वकर्मा, रजनीश, अर्जुन, सभासद प्रतिनिधि बुद्धिराम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!