गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोरखपुर : बेरोजगारो का हक लड़ने वाले कोई नहीं

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोरखपुर। आज सड़कों पर बेरोजगारों की भरमार है, बेरोजगार नवजवानों के हक और हकूक की लड़ाई कोई लङने वाला नही है, वर्तमान विधान परिषद सदस्य को आज तक सदन में शिक्षकों,अधिवक्ताओं सहित किसी भी स्नातक के लिए आवाज उठाते नही सुना गया। बेरोजगारों की आवाज कोई उठाने वाला नही है।

यह बातें रविवार को शहर के एक मैरिज हाल में स्नातक सम्मेलन में प. दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष राजीव पांडेय ने कहीं। उन्होंने कहा कि करोना काल जिसमें पूरा देश त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा था उस समय भी वर्तमान डस्ब् का कही अता पता नही था। स्नातक बेरोजगारों के हक की लड़ाई सड़क पर लगा जाएगा और यदि नवजवानों ने अवसर दिया तो सदन में भी उनकी लड़ाई लगा जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवा जी शुक्ला और विजय श्रीवास्तव ने कहा की राजीव पांडेय ही स्नातकों के उम्मीद है हम सब मिलकर राजीव पांडेय को इस बार सदन में पहुचा कर इस पद की गरिमा को बढ़ाया जाएगा। जबतक योग्य व्यक्ति सदन में नही जाएगा तब तक स्नातकों के समस्या का समाधान नही होगा। कार्यक्रम को जावेद खान, प्रभात शुक्ला, अखिलेश्वर त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।इस मौके पर विन्ध्यवासिनी जायसवाल, अमित तिवारी, प्रदीप पांडेय, आशुतोष शुक्ला, रजनीश त्रिपाठी, चंदन दूबे, अमित तिवारी, रजवन्त सिंह ,उपेंद्र दुबे,गौतम यादव, नीतेश मिश्रा,रामसागर त्रिपाठी, सुमित शुक्ला, आलोक पाल,शैलेश पांडेय,आशुतोष मिश्रा आदि सैकड़ों स्नातक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button