महिला हितेषी ग्राम पंचायत शिवपाति नगर में विशेष महिला सभा का आयोजन

सिद्धार्थनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में महिला हितेषी ग्राम पंचायत के रूप में चयनित विकासखंड नौगढ़ की ग्राम पंचायत शिवपाति नगर में विशेष महिला सभा का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में महिला सशक्तिकरण के संबंध में सरकार द्वारा चलाई जा रहे विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में महिलाओं को अवगत कराया गया महिला सुरक्षा की दृष्टि से सरकार द्वारा पुलिस हेल्पलाइन नंबर कानूनी सहायता तथा अन्य परामर्श हेतु चलाई जा रही योजनाओं के संदर्भ में विस्तार पूर्वक बताया गया आर्थिक स्वावलंबन की दृष्टि से समूह पर जोर देते हुए समूह के गठन तथा इसके माध्यम से अपने आप को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के गुण भी सिखाए गए महिला स्वास्थ्य के लिए सरकार की जन उपयोगी योजनाओं के भी अवगत कराया गया इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनारकली ने कहा कि मेरी ग्राम पंचायत महिलाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के संदर्भ में जानकारी देने हेतु तथा उनके आर्थिक विकास के लिए समूह को तेजी से आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है आने वाले समय में मेरे ग्राम पंचायत की महिलाएं अपने आप को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए छोटे और कुटीर उद्योग की स्थापना समूह के माध्यम से करेंगे महिलाओं के स्वास्थ्य के संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगातार गांव में बुलाकर महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है संस्थागत रूप से प्रयोग कराए जाने हेतु महिलाओं को जागरूक किया गया है आज मेरे गांव में महिलाओं की स्वास्थ्य में पहले से बहुत अधिक सुधार हुआ है इसके लिए सरकारी योजनाओं की भूमिका के साथ-साथ महिलाओं की जन भागीदारी की भी भूमिका है कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी अभिनव ओझा ने किया इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर के रूप में समन्वयक राजेश श्रीवास्तव तथा पिरामल फाउण्डेशन के साथ ही बहुत संख्या में महिलाएं एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे




