गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

सिर विहीन युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस ने शुरु की जांच

बहराइच। बहराइच जिले के नानपारा थाना अंतर्गत बड़ी वीभत्स घटना घटी जहां पर नहर के उस पार सिर विहीन युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई द्य लाश मिलने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने में जुट गई। मिली जानकारी अनुसार कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर के मजरा पूरे बेचई में सरयू नहर की शाखा स्थित है। नहर के उस पार जमीन में शुक्रवार सुबह 11 बजे लोगों ने एक युवती की सिर कटी लाश दिखी। इसकी सूचना गांव में पहुंची तो हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। शव देखने में 10 से 20 घंटे पुरानी लग रही है। शव से पूरा सिर ही गायब है। ऐसे में उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। घटना की जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है द्य पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदुम्न सिंह ने बताया कि युवती की उम्र 20 से 25 वर्ष के आसपास लग रही है। उन्होंने बताया कि युवती की पहचान और घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!